back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर वीर जवानों को किया सलाम…

रायपुर, 27 जुलाई 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ष्केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बलष् (सीआरपीएफ) के आज स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीआरपीएफ के जाबांजों के साहस, पराक्रम और बलिदान को सलाम करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि उनकी सेवा और निष्ठा के हम सब भारतवासी ऋणी हैं।