
रायपुर, 14 जुलाई 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में विधायक श्री भुनेश्वर बघेल के नेतृत्व में डोंगरगढ़ से आए मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को मां बमलेश्वरी का प्रसाद, चुनरी और तस्वीर भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मां बमलेश्वरी मंदिर परिसर में विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री नवाज खान, ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री अनिल गट्टानी, ट्रस्ट के पदाधिकारी सर्वश्री महेंद्र परिहार, बबलू शांडिल्य, अजय ठाकुर, प्रकाश जिंदल संजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे
Advertisements

Advertisements










































