back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान कुलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

रायपुर, 4 मार्च 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजिम कुंभ कल्प मेला में शामिल हुए। उन्होंने महानदी के बीच में स्थित भगवान कुलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने भगवान कुलेश्वर महादेव का विधि विधान से पूजा अर्चना कर शिवलिंग में पुष्प अर्पित कर प्रार्थना की। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्र,राजिम विधायक श्री रोहित साहू सहितअन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page