
रायपुर, 21 जुलाई 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अरूण वोरा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान अध्यक्ष श्री वोरा ने उन्हें राज्य में कोरोना संकट से निपटने में मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में भण्डार गृह निगम की ओर से 11 लाख रूपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने श्री वोरा को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया।
Advertisements

Advertisements










































