back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री से बालोद जिले के यादव महासभा और गोडमर्रा ग्रामवासियों की सौजन्य मुलाकात…

रायपुर, 13 दिसम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बालोद जिले के यादव महासभा और गोडमर्रा ग्रामवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। यादव महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को यादव महासभा बालोद के सम्मेलन में शामिल होने का न्यौता दिया। विकासखंड डोंडीलोहारा अंतर्गत गोडमर्रा ग्राम के निवासियों ने मुख्यमंत्री को ग्राम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री राजीव गांधी की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

Advertisements


इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और श्री रामकुमार यादव, यादव महासभा बालोद के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास यादव, सचिव श्री रूपलाल यादव, महामंत्री श्री भीषम यादव, कोषाध्यक्ष श्री शिवकुमार यादव और ग्राम गोडमर्रा से श्री नरेन्द्र वर्मा, श्री कश्यप सिंह, श्री हनुमान प्रसाद देशमुख सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page