back to top

रायपुर : मेडिकल कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर की लाखों की लूटपाट…

राजधानी के टिकरापारा इलाके में डकैती की बड़ी वारदात हुई है। हथियारबंद 6 से 7 डकैतों ने मेडिकल कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। इधर वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार टिकरापारा निवासी मेडिकल कारोबारी दिनेश साहू के घर डकैती की वारदात हुई है। पुलिस ने बताया कि 6 से 7 हथियार बंद डकैतों ने आधी रात घर में घुसकर पहले परिवार को बंधक बनाया। फिर कट्टे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 10 लाख से अधिक के जेवर और नगदी पर हाथ साफ किया है। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं घटना स्थल का मुआयना कर जांच कर ही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page