back to top

VISION TIMES : सीएम भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने लड्डुओं से तौला…

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने पर जताया आभार

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल इन दिनों बस्तर प्रवास पर हैं। बस्तर दौरे के दौरान सीएम भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पुरानी पेंशन आभार सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान टीचर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सीएम भूपेश बघेल को लड्डुओं से तौला। बता दें कि यह कार्यक्रम जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित किया गया था।

इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा जिले का दौरा किया। यहां उन्होंने मां दन्तेश्वरी एवं मावली माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के सुख-समृद्धि हेतु प्रार्थना की। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल ने सेवादारों को भोजन कराया साथ ही धोती-कुर्ता और भेंट की।

गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पुरानी पेंशन योजना एक बार फिर बहाल करने की घोषणा की है। पुरानी पेंशन योजना बहाल होने से प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है और लगातार उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page