रायपुर : मोदी से मिले डॉ रमन सिंह…

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की इस दौरान छत्तीसगढ़ के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर विभिन्न मुद्दों पर सिलसिलेवार बातचीत हुई है.

Advertisements


इस मुलाकात में डॉ रमन सिंह कोविड-19 से निपटने के प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों वैक्सीनेशन और राशन वितरण के लिए किए गए कार्यों के प्रति आभार जताया है.
पीएमओ ने 2 दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को फोन कर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के जाने का वक्त तय किया था. जाहिर है कि करीब साल भर के बाद हुई प्रत्यक्ष मुलाकात में कई अहम राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई होगी राज्य की सियासत में कई किस्से कहानियां चर्चाओं में हैं,

जिनमें से एक चर्चा यह भी है कि आलाकमान डॉ रमन सिंह की नई भूमिका जल्द तय कर सकता है. पिछले दिनों उत्तराखंड सरकार के संकट में आने और मुख्यमंत्री बदले जाने की पूरी कहानी में रमन हम किरदार बनकर उभरे थे.

राष्ट्रीय नेतृत्व से उन्हें पर्यवेक्षक बनाकर ना केवल उत्तराखंड भेजा था, बल्कि नए मुख्यमंत्री के चुनाव और संगठन के भीतर उपजी गुटबाजी को दूर करने की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी थी. रमन केंद्रीय नेतृत्व की उम्मीदों पर खरे उतरे थे. लेकिन इन सबके बीच राज्य में सत्ता की बेदखली के बाद से ही बीजेपी के भीतर उपजी गुटबाजी का असर भी दिख रहा है.