back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुरगी के योग शिविर में लिया हिस्सा…

राजनांदगांव 16 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज सुबह आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुरगी में आयोजित योग शिविर में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए कहा तथा उपस्थित लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।


कलेक्टर ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। नियमित योगाभ्यास से न केवल रोगों से बचाव होता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करें और स्वस्थ रहने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं। योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page