back to top

गंडई: छोटा हाथी वाहन से अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 28 पौवा शराब सहित वाहन जप्त…

गंडई। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना गंडई पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 08 AU 4010 में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना गंडई पुलिस ने ग्राम मानपुर नाका के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली।


तलाशी के दौरान वाहन की सामने सीट के नीचे रखे लाल रंग के थैले से 28 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 5.04 बल्क लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2520 बताई गई है।


पुलिस ने मौके से आरोपी अशोक कुमार सिन्हा (45 वर्ष) निवासी ग्राम नर्मदा चकनार को गिरफ्तार किया। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त कर लिया गया। जप्त किए गए वाहन की कीमत करीब ₹1 लाख आंकी गई है। कुल जप्त सामग्री की कीमत ₹1,02,520 बताई गई है।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page