back to top

रायपुर : मोबाईल और पैसों के लेनदेन को लेकर दो भाईयों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी…

रायपुर। रायपुर में लेनदेन को लेकर एक युवक की हत्या हो गई। दो भाइयों ने चाकू मारकर युवक की जान ले ली । खूनी वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

Advertisements

उरला थाना इलाके में दो भाइयों ने मिलकर एक युवक को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोबाइल और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच गुस्से में चाकू से जानलेवा हमला कर जान ले ली।

बताया जा रहा है कि बीच बचाव करने आए एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उरला पुलिस केस दर्ज कर दोनों आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page