back to top

राजनांदगांव : मोहारा के वीरान क्षेत्र में बसे लोगों को देर रात महापौर हेमा देशमुख ने प्रदान की सब्जियां…

राजनांदगांव- लॉकडाउन के दौरान महापौर श्रीमती हेमा देशमुख के द्वारा लगातार जरूरतमंद व्यक्तियों तक हरी सब्जी, आलू प्याज एवं सूखा राशन प्रदान किया जा रहा है।

Advertisements

इसी क्रम में महापौर मोहारा के वीरान क्षेत्रों में बसे 15 परिवारों को देर रात सब्जी वितरण करने स्वयं पहुँच गयी, यह परिवार यहाँ अस्थाई रूप से बसे है, शहर से दूर होने की वजह से यहाँ के लोगों तक मदद नहीं पहुँचती इसलिए महापौर हेमा देशमुख ने जिम्मा उठाते हुए स्वयं सब्जी वितरण किया एवं सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली, साथ ही महापौर जी ने उक्त लोगों को वैक्सीन की जानकारी देते हुए वैक्सीनेशन करने के लिए प्रेरित भी किया।

अब तक लगभग 2000 से अधिक परिवारों को महापौर ने निःशुल्क सब्जी उपलब्ध कराया है, नगर निगम के क्षेत्र के अलावा महापौर के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सब्जी वितरण किया जा रहा है, हाल ही में शहर से 12 किलोमीटर दूर ग्राम सोमनी के 40 परिवारों को भी महापौर के द्वारा सब्जी प्रदान किया गया है, कोरोना महामारी में महापौर के द्वारा जरूरतमंद को निःशुल्क ऑक्सीजन सीलेंडर भी उपलब्ध कराया जारहा है।

सब्जी वितरण के दौरान कांग्रेस उत्तर ब्लॉक उपाध्यक्ष हनीफ खान, मानव अधिकार जिला अध्यक्ष अनवर खान, युवा कांग्रेस विधानसभा सचिव सौम्य शर्मा, मनोज, बबलू, गौरव उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page