back to top

रायपुर : युवती को गोली मारकर लूट करने वाले दो शातिर लुटेरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

रायपुर के तेलीबांधा इलाके में युवती को गोली मारकर लूट करने वाले दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है..दरअसल गुरुवार को रितिका इशरानी नामक युवती अपने सहेली के साथ वीडब्ल्यू केन्यान के पीछे डिनर करने जा रही थी..इसी दौरान उसे रोककर 2 बदमाश मोबाइल,आईपॉड और एक्टिवा लूट कर फरार हो गए थे..

Advertisements

वही लूट का विरोध करने के दौरान आरोपियों ने रितिका इशरानी के कंधे और हाथ में गोली मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई..लूट के इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में महावीर नगर निवासी जतिन तलरेजा और लाखे नगर निवासी अनिल पोपतानी शामिल है..इनके कब्जे से एक देशी कट्टा,चार नग कारतूस और एक नग चाकू पुलिस ने बरामद किया है..।

आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं..साथ ही आरोपी जतिन ने पूछताछ में बताया है कि वह मध्य प्रदेश से देसी कट्टा खरीद कर लाया था..फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है..

Advertisements

You cannot copy content of this page