back to top

रायपुर : राज्यपाल ने आदि शक्ति नारी यूनियन संस्था के पोस्टर का विमोचन किया…

रायपुर, 13 जुलाई 2021राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में आदि शक्ति नारी यूनियन संस्था के पोस्टर का विमोचन किया। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय एवं उनके मीडिया सलाहकार श्री भरत योगी उपस्थित थे। संस्था के अध्यक्ष सुश्री अंजना वर्मा ने बताया कि उनकी संस्था महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कार्य किए जाते है।

Advertisements

उनकी संस्था के द्वारा महिलाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे चुनौतियों का सामना कर सकें तथा आत्मनिर्भर हो सके। भविष्य में महिलाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए मोटिवेशनल कक्षाएं संचालित की जाएगी। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी श्री अमन यादव एवं महंत श्रवण गिरी गोस्वामी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page