back to top

रायपुर : राज्यपाल ने यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों के सकुशल घर वापसी की कामना की…

रायपुर 26 फरवरी 2022  राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने यूक्रेन में युद्ध के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए भारतीय विद्याथिर्यों के सकुशल घर वापसी की कामना की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है और विद्यार्थियों को विशेष विमानों से वापस भी लाया जा रहा है।

Advertisements

राज्यपाल सुश्री उइके ने राज्य सरकार से  भी यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों की सकुशल वापसी के लिए केंद्र सरकार से समन्वय कर प्रयास तेज करने को कहा है। छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें सरकार के कैम्प ऑफिस व सहायता केंद्रों के बारे में जानकारी दी जाए।

Advertisements

You cannot copy content of this page