back to top

रायपुर : राज्यपाल सुश्री उइके राजिम माघी पुन्नी मेला के लिए आमंत्रित…

रायपुर, 10 फरवरी 2022राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में गरियाबंद जिले की कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने मुलाकात कर इस माह में आयोजित होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने मेला की तैयारियों की जानकारी ली और मेला आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोविड प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक श्री जे. आर. ठाकुर भी उपस्थित थे।