back to top

रायपुर : राज्यपाल सुश्री उइके ने ग्राम आसना में स्व सहायता समूहों की महिलाओं से की आत्मीय भेंट: बस्तरिया व्यंजनों का चखा स्वाद…

रायपुर 04 मार्च 2022राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने बस्तर जिले के ग्राम आसना स्थित वन विभाग के पार्क में बनाए गए बस्तर जनजातीय जीवन चित्रण का अवलोकन किया। आसना पहुंचकर उन्होंने स्वसहायता समूहों की महिलाओं से मुलाकात की और स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान धुरवा पारा पहुंचने पर बस्तर के जनजातीय परंपरा के अनुरूप राज्यपाल सुश्री उइके का आत्मीय स्वागत किया गया।

Advertisements

राज्यपाल ने महिलाओं से चर्चा के दौरान उनके द्वारा संचालित आजीविकामूलक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों जैसे तिखूर पाक, चापा लड्डू, महुआ लड्डू, उड़द बड़ा, कुल्थी पपीते की सब्जी का स्वाद चखा। राज्यपाल सुश्री उइके ने सभी व्यंजनों की खूब प्रशंसा की। उन्होंने प्रशासन द्वारा महिलाओं के उद्यमिता विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बस्तरिया व्यंजनों को तैयार करने वाली महिलाओं को राज्यपाल ने राजभवन भी आमंत्रित किया। उन्होंने यहां बसने वाली विभिन्न जनजातीय समुदाय की जीवन शैली को प्रदर्शित करने के लिए बनाए गए इस परिकल्पना की सराहना की।


राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्रियों के लिए बाजार उपलब्ध कराएं और उनका पूरा सहयोग करें। राज्यपाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में धान कुटने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले ढेंकी को बड़े उत्साह के साथ चलाया और इससे जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।

Advertisements

You cannot copy content of this page