back to top

रायपुर : सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय की चारदीवारी में भारतीय सेना के शौर्य की गाथा प्रदर्शित की जाएगी…

राज्यपाल से सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ के संचालक ने की भेंट

Advertisements

रायपुर, 26 नवंबर 2021राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ के संचालक ब्रिगेडियर श्री विवेक शर्मा ने मुलाकात कर उन्हेें सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा सैनिकों के कल्याण के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल सुश्री उइके ने सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय की चारदीवारी में भारतीय सेना के शौर्य की गाथा उकेरने के निर्देश दिए। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए और अधिक कार्यक्रम संचालित करने को कहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page