back to top

रायपुर : ​​​​​​​आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. टेकाम ने वीरांगना रानी दुर्गावती को उनके बलिदान दिवस पर किया नमन…

रायपुर 24 जून 2021राज्य और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाली साहस और पराक्रम की प्रतिमूर्ति रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आज राजधानी रायपुर के केनाल रोड पर स्थापित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. टेकाम ने इस अवसर पर रानी दुर्गावती की वीरता और महानता को नमन किया। उन्होंने  कहा कि रानी दुर्गावती का नाम ही नारी शक्ति का पर्याय है। उनका बलिदान साहस और शौर्य की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर आदिवासी समाज एवं अन्य समाज के लोग उपस्थित थे। 

Advertisements

You cannot copy content of this page