back to top

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 153.80 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं, बीते चौबीस घंटों में 85 लाख से अधिक टीके लगाए गए, स्वस्थ होने की वर्तमान दर 96.01 प्रतिशत, पिछले 24 घंटों में 1,94,720 नए रोगी सामने आए, भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 9,55,319 है, साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 9.82 प्रतिशत है…

पिछले 24 घंटों में 85 लाख से अधिक (85,26,240) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 153.80 करोड़ (1,53,80,08,200से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,64,73,522 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

Advertisements

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मीपहली खुराक1,03,89,399
दूसरी खुराक97,56,646
 प्रीकॉशन खुराक9,19,729
  अग्रिम पंक्ति के कर्मीपहली खुराक1,83,87,898
दूसरी खुराक1,70,01,530
 प्रीकॉशन खुराक4,90,048
  15-18 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक2,82,74,847
  18-44 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक51,82,89,584
दूसरी खुराक35,80,10,162
45-59 वर्ष आयु वर्गपहली खुराक19,66,15,970
दूसरी खुराक15,78,39,633
   60 वर्ष से अधिक आयु वर्गपहली खुराक12,25,47,749
दूसरी खुराक9,90,09,067
प्रीकॉशन खुराक4,75,938
    प्रीकॉशन खुराक 18,85,715
कुल 1,53,80,08,200

पिछले 24 घंटों में 60,405 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,46,30,536 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 96.01 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 1,94,720 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 9,55,319 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 2.65 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 17,61,900 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 69.52 करोड़ (69,52,74,380जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 9.82 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 11.05 प्रतिशत है।

Advertisements

You cannot copy content of this page