
श्रीफल से तौलकर वार्डवासियो ने महापौर का जताया आभार
राजनांदगांव 14 जुलाई। वार्ड विकास की कडी में वार्ड नं. 47 मोहारा मंे मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने 1.50 करोड से अधिक की राशि शासन से स्वीकृति मिली। जिसके अंतर्गत मुक्तिधाम उन्नयन, पाईप लाईन विस्तार एंव रोड नाली निर्माण कार्य कराया जायेगा। उक्त कार्य के लिए वार्ड मे आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने वार्डवासियो की भीड के बीच भूमिपूजन किया। भूूमिपूजन के दौरान महापौर को श्रीफल से तौला गया। इस अवसर पर छ.ग. केश शिल्प कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री देवशरण सेन, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा, शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड पार्षद श्री अलोक श्रोती,पार्षद श्री चंद्रशेखर लश्करे, श्री सतीश साहू, श्री संजय रजक, पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा व श्री विजय राय, पार्षद प्रतिनिधि राजेश यादव, विशेष रूप से उपस्थित थे।
महापौर श्री यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सभी जिलो में विकास कराने कटिबद्ध है। इसी परिपे्रक्ष्य में नगर निगम राजनांदगांव में भी विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह एवं सांसद श्री संतोष पाण्डे के प्रयास से वार्डो में विकास कार्य के लिए राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मोहारा वार्ड में 1.50 करोड से अधिक के विकास कार्य कराने आज भूमिपूजन किया जा रहा है। जिसके तहत मोहारा में रोड नाली के अलावा मुक्तिधाम उन्नयन एवं पाईप लाईन विस्तार के महत्वपूर्ण कार्य होगे। उन्होंने कहा कि बस्ती के उचाई के भाग में पानी की बहुत समस्या थी, अब लगभग 80 लाख से पाईप लाईन विस्तार हो जाने से भविष्य में पानी की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोहारा सहित शहर के अन्य वार्डो में विकास कार्य के लिए राशि उपलब्ध कराने पर मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित विधानसभा अध्यक्ष डाॅ रमन सिंह,नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव, प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव एंव सांसद श्री संतोष पाण्डे का आभार व्यक्त करता हॅ। साथ ही वार्डवासियो द्वारा मुझे श्रीफल से तौलने पर मोहारा वासियो का भी मै आभार व्यक्त करता हूॅ।
मोहारा आगमन पर नागरिको ने महापौर सहित अतिथियो का बाजा गाजा के साथ स्वागत किया तथा भूमिपूजन पश्चात महापौर को श्रीफल से तौलकर आभार व्यक्त किया। वार्ड पार्षद श्री आलोक श्रोती ने कहा कि इतनी बड़ी राशि से वार्ड में विकास की गंगा बहाने खासकर वर्षो पुरानी पानी की समस्या से निजात दिलाने पर मैं महापौर सहित शासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हॅॅू। कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्रीमती दुर्गा कवर एवं निगम का अमला सहित वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।










































