back to top

विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 5 लाख 75 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

राजनांदगांव 19 जुलाई 2023। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमित कुमार ने जिला पंचायत विकास निधि योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 5 लाख 75 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

Advertisements

जिसके तहत स्ट्रीट लाईट विस्तार के लिए ग्राम मनेरी में 2 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम गाताटोला में 1 लाख 50 हजार रूपए एवं ग्राम टप्पा में 1 लाख 25 हजार रूपए तथा ग्राम कोनारी के सामुदायिक भवन में विद्युतीकरण कार्य के लिए 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page