back to top

विधायक इंदरशाह मंडावी ने कर्वधा के सेमरहा गांव पहुचकर दशगात्र मे शामिल होकर दिवगंतो को दी श्रध्दाजंली…

मोहला – मोहला मानपूर विधायक इंदरशाह मंडावी ने कर्वधा के सेमरहा गांव पहुचकर दशगात्र मे शामिल हुए और दिवगंतो को श्रध्दाजंली देकर परिजनो को ढाढस बधाया और अपनी संवेदना व्यक्त की है। बीते दिनो कवर्धा जिले के वनांचल क्षेत्र कुकदुर अंतर्गत ग्राम सेमरहा में तेंदुपत्ता संग्राहकों के सड़क दुर्घटना में 19 लोगो की मौत हो गई थी ।

Advertisements

वे सभी लोग तेन्दूपत्ता तोडकर एक पिकअप मे सवार होकर अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गया था ।मृतको को श्रध्दाजंली देने उनके गांव मे दशगात्र कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां मोहला मानपूर विधायक इंदरशाह मंडावी शामिल हुए । विधायक के साथ काग्रेस नेता आसिफ अली महेश चन्द्रवंशी सहित आन्य काग्रेस नेता साथ थे ।

इस मौके पर मोहला मानपूर विधायक इंदरशाह मंडावी ने दिवगंतो के परिजनो से भेट मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना और दिवंगतो को अपना श्रध्दा सुमन अर्पित करते हुए परिजनो को इस कठिन घडी से निकलने के लिए ढांढस बधाया और अपनी संवेदना व्यक्त किया है।इस मौके पर इंदरशाह मंडावी ने इस घटना को बेहत दुखद बताया है और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के व्दारा दशगास्त्र कार्य आयोजित किया गया था और मृत्युभोज की व्यवस्था की गई थी लेकिन वहां पर अव्यवस्था का आलम बना रहा ।मृतक के परिजन बिना भोज किये लौट रहे थे ।

उन्होने प्रदेश सरकार पर आरोप लागाते हुए कहा कि मृतको मिलने वाले तेन्दूपत्ता संग्रहण बीमा राशि पांच लाख का वितरण तो किया गया है लेकिन प्रदेश सरकार व्दारा किसी प्रकार आर्थिक सहायता राशि प्रदान नही की है ऐसे मे आदिवासी मुख्यमंत्री को पद मे बना नही रहना चाहिए उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की है साथ हि उन्होने इस मुद्दे को विधानसभा मे उठाने की बात कही है ।

इस दौरान दशगात्र कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होने पहुचे थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page