back to top

विराट कोहली की कप्तानी वाली RCB नीले रंग की जर्सी में खेलने उतरेगी, ये है इसकी वजह..

देश में छाए कोरोना संकट के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आयोजन किया जा रहा है। इस महामारी में भारत इससे बेहतर तरीके से लड़ पाए इसके लिए टीम अपने अपने तरीके से योगदान करने के लिए सामने आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स जैसी टीमों ने पैसों से अपने मदद की है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगोलर की टीम भी इसके लिए सामने आई है। हर साल एक मैच में ग्रीन जर्सी में खेलने वाली यह टीम इस बार नीले रंग की जर्सी में उतरेगी।

Advertisements

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने एक बेहद खास बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस सीजन में उनकी टीम एक मैच में नीले रंग की जर्सी पहनकर मैच खेलने उतरेगी। इसका उद्देश्य कोरोना से लड़ रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स को समर्थन देना है। नीले जर्सी को पहनकर आरसीबी की टीम पीपीई किट पहनने वाले कोविड फ्रंटलाइन वर्कर्स को अपना समर्थन जताएगी। इतनी ही नहीं टीम ने अपनी तरफ से इस महामारी के खिलाफ जंग में आर्थिक योगदान देने का भी फैसला किया है।

source-Dailyhunt

Advertisements

You cannot copy content of this page