सिगड़ी के धुएं से दंपती और मासूम बच्ची की मौत…

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में पति- पत्नी और उनकी चार साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चन्दरपुर की है। परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर पत्थर कोयला जलाया था और उसी कमरे में सो गया। दम घुटने से तीनों की जान गई है। वहां खिड़की या रोशनदान नहीं था। इसके कारण कमरे में धुआं भर गया और दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनकी 4 साल की बच्ची के रूप में हुई है।

Advertisements

घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। घटना मंगलवार रात की है जब परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि, सभी की मौत जहरीली गैस के कारण हुई है। पूरा परिवार कमरे के अंदर सिगड़ी में कोयला जला कर सोया था। जिसके जहरीले धुएं के कारण घुटन महसूस होने से पूरे परिवार की मौत हो गई।