back to top

सुकमा में भूकंप के झटके महसूस दहसत में घरों से बाहर आये लोग…

सुकमा में भूकंप के झटके महसूस दहसत में घरों से बाहर आये लोग
सुकमा सिमा से लगे तेलंगाना के मुलगु में था भूकंप का केंद्र

Advertisements

सीसी टीवी में कैद हुआ कैद दहसत में घर के बाहर आये लोग
सुकमा/सुकमा धर्मेन्द्र सिंह ऐंकर-छत्तीसगढ़ के सुकमा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं यह झटके बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले में महसूस किए गए. सुबह 7. 27 बजे से अलग अलग जिलों में झटके महसूस किए गए. जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है इस वीडियो में धरती हिलती हुई नजर आ रही है सुबह सब अपने अपने काम में व्यस्त थे इसी दौरान लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र तेलंगाना का मुलगू जिला है

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है भूकंप के झटके आने पर लोग अपने अपने घरों से बाहर निकले हालांकि भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं हैवहीं हैदराबाद के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए मुलगू से हैदराबाद लगभग 250 किलोमीटर दूर है यहां सुबह साढ़े 7 बजे के आसपास लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए उस समय सभी या तो स्कूल कॉलेज या फिर अपने काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए बस्तर में इसी साल अप्रैल के महीने में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जगदलपुर से 2 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया था

Advertisements

You cannot copy content of this page