back to top

VISION TIMES : अभ्यारण्य की महिलाओं के लिए पैरा आर्ट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन…

बलौदा बाजार / पर्यावरण के लिए संकट मानी जाने वाली धान की पराली अब बारनवापारा अभ्यारण्य की महिलाओं के लिए आर्थिक समृद्धि का साधन बन गई है। वन विभाग ने पैरा आर्ट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया है। सहेली सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की मदद से आयोजित इस शिविर में बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में निवासरत 45 महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया और पराली से खूबसूरत कलाकृतियां बनाकर वन विभाग को दिया है।

Advertisements

साथ ही आगे भी परली से सजावटी वस्तुएं टोकरी, फूलदान, वॉल डेकोर और टेबल मैट को बनाने का काम जारी रखकर आर्थिक समृद्धि के लिए आगे बढ़ने की दिशा में काम करेंगी। वहीं वन विभाग महिलाओं द्वारा बनाई गई वस्तुओं को बारनवापारा के सॉवेनियर शॉप में बिक्री के लिए रखेगा।

जहां से पर्यटक इन अनोखे उत्पादों को खरीद सकेंगे, वहीं इससे होने वाले आय को महिला स्व सहायता समूह में वितरित किया जाएगा। इस अभियान से न सिर्फ महिलाएं आर्थिक समृद्धि होंगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका महिलाएं निभाएंगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page