back to top

सूरजपुर : नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण….

सूरजपुर/24 मई 2021छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियोें की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसके तहत जिले के नए कलेक्टर के रूप में गौरव कुमार सिंह ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। नव पदस्थ कलेक्टर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर थे।

Advertisements

गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला पंचायत सीईओ राहुल देव उपस्थित थे। वहीं रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page