back to top

सूरजपुर : नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम अंतर्गत साईकिल रैली का आयोजन 22 मार्च को…

सूरजपुर : कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में 18 मार्च से 24 मार्च तक नषा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

इसी तत्वाधान में 22 मार्च 2021 को जिला मुख्यालय सूरजपुर में साईकिल रैली का आयोजन किया जायेगा। प्रभारी खेल अधिकारी शबाब हुसैन ने बताया कि साईकिल रैली में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को स्वयं का साईकिल लाना अनिवार्य होगा तथा नषा मुक्त भारत अभियान संबंधित विभिन्न स्लोगन बनाकर साईकिल में लगाया जा सकता है।

साईकिल रैली का आयोजन प्रातः 7ः00 बजे संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर से प्रारंभ होकर भैयाथान रोड होते हुए गढ़कलेवा के पास संपन्न होगा। रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा स्वल्पाहार प्रदान किया जायेगा। साईकिल रैली में जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार, मीडिया, खिलाड़ी भाग ले सकते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page