back to top

सूरजपुर: नाबालिग के पिता ने कलेक्टर रणबीर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने थाने में दिया आवेदन….

सूरजपुर – नाबालिग बच्चे से कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा की गई मारपीट और गाली-गलौच पर अब एक नया मोड़ आ गया है। बच्चे के पिता ने कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए सूरजपुर पुलिस थाना प्रभारी को आवेदन दिया है।

बच्चे के पिता राजेश गुप्ता ने अपने आवेदन में बच्चे के साथ घटित घटना का जिक्र करते हुए बताया कि 22 मई को वह मेरे लिए दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर गया हुआ था, दवाई लेकर जैसे ही वह घर आने को किया वहीं कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पास बुलाकर पूछताछ करने लगे।

बच्चे के दवाई लेने की जानकारी दिए जाने के बाद भी लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक घूम रहे हो और दवाई लेने का बहाना बना रहे हो कहकर अपने सुरक्षा गार्ड के हाथ में रखे डंडे को लेकर स्वयं बच्चे के साथ मारपीट करने लगा.पिता ने बताया कि कलेक्टर के मारने से उसका पैर सूज गया और ठीक से चल-फिर नहीं पा रहा है।

बच्चे के पिता ने दलील दी कि मारपीट करने वाला जिला कलेक्टर था, इस वजह से मैने घटना की रिपोर्ट तत्काल नहीं की थी, आज इसकी रिपोर्ट करते हुए कलेक्टर रणबीर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई करें।


गौरतलब है कि एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने बच्चे और उसके परिवार वालों से मुलाकात कर उनके हालचाल जाना था. इस दौरान रेणुका सिंह ने बच्चे के परिवार वालों द्वारा कलेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के साथ उस पर भाजपा की ओर से कार्रवाई की मांग किए जाने की बात कही थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page