back to top

हाथी शावक को ग्रामीणों ने पानी में डूबने से बचाया…


रायगढ़ जिले के लैलूंगा में हाथी शावक को ग्रामीणों ने पानी में डूबने से बचाया, वन विभाग की बिना मदद के खुद संभाला मोर्चा, शावक को बचाने का Exlu video भी आया सामने,लैलूंगा रेंज मे विचरण कर रहे 41 हाथियों का दल बीती रात रायगढ़ वन मंडल के दानोट पहुंच गया था, हाथियों का यह दल यहाँ से सुबह जाते समय चिल्कागुडा मे एक खेत मे बने गड्ढे मे नहाते समय एक शावक गड्ढे के कीचड़ में फस गया, इस घटना की जानकारी जैसे ही सुबह गाँव के ग्रामीणों को मिली, उन्होंने तत्काल बिना वन विभाग की मदद से मोर्चा संभाल लिया, खड्डे के आसपास खुदाई शुरू कर घंटों बाद हाथी शावक को बाहर निकालने मे महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।

Advertisements

हाथी शावक वहां से निकलते ही अपने झुंड में दौड़ते हुए पहुंच गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान हाथियों का दल इस गड्ढे के आसपास चिंघड़ते हुए मंडराते रहा, फिर भी गाँव के ग्रामीणों नेबिना डरे हाथी शावक की जान बचाने जुटे रहे और उन्हें सफलता भी मिली ।

Advertisements

You cannot copy content of this page