back to top

हिरासत में लिए गए NHM कर्मी की कोतवाली के बाथरूम में फांसी के फंदे में लटकी मिली लाश…

हिरासत में लिए गए NHM कर्मी की कोतवाली के बाथरूम में फांसी के फंदे में लटकी मिली लाश ।

Advertisements

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में कोतवाली थाना के बाथरूम में एक युवक ने गमछा के सहारे फांसी लगा ली । स्वास्थ्य विभाग के NHM शाखा में पदस्थ संतोषी नगर निवासी गुरुचंद मंडल की पत्नी बीते दस दिनों से लापता है. इस बात की शिकायत गुरुचंद मंडल ने कोतवाली में की थी, लेकिन पुलिस ने उसके ही ऊपर ही शक करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. पुलिस केवल गुरुचंद ही नहीं बल्कि उसके पिता को भी हिरासत में रखे हुए है ।

इस बीच गुरुचंद मंडल की कोतवाली के बाथरूम में गमछे में लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. कोतवाली पहुंचे मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें लाश देखने नहीं दी जा रही है. वहीं एनएचएम कर्मियों को आरोप है कि पुलिस जबरन उससे पूछताछ कर रही थी । मामले में स्वास्थ्य विभाग की डीपीएम स्मृति एक्का ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।

मैं एनएचएम की कर्मचारी हूं , हमारे यहां पर कार्य कर रहे हमारे साथी गुरुचंद मंडल आज दोपहर 3:30 बजे थाने में बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए ।

उनका शव अस्पताल में रखा गया है हम सभी यहां पर आए हैं हमने एसपी साहब से बात की उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया टीआई साहब से बात किया उनसे भी कोई जवाब नहीं मिला। हम यह जानना चाहते हैं कि क्या थाने में भी कोई सुरक्षित नहीं है हम इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच चाहते हैं ।

Advertisements

You cannot copy content of this page