back to top

राजनांदगांव : 52 पौव्वा महाराष्ट्र निर्मित संतरी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव- चिल्हाटी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम हज्जूटोला चौक पर शराब रेड कार्यवाही करते हुए, एक मोटर सायकल को रोककर पूछताछ कर तलाशी लिया गया, जो आरोपीगण (1) संजय पटेल पिता पूणानंद पटेल उम्र 32 साल एवं (2) धन्नू पटेल पिता श्रीराम पटेल उम्र 29 साल साकिनान ग्राम कोनारी थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव के पास से अवैध रूप से महाराष्ट्र राज्य निर्मित देशी दारू संत्री 52 पौव्वा बल्क लीटर मात्रा 9,360 एमएल किमती 3120/- को जप्त किया गया।

Advertisements

शराब परिवहन हेतु उपयोग लाये मो० सा० प्लेटीना कमांक CG 08 AE 1248 किमती 30,000/- कुल जुमला किमती 33120/ को आरोपीगण के कब्जे से गवाहों के समक्ष मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

उक्त शराब परिवहन करने रखने के संबंध में आरोपीगण को धारा 91 जा०फोo का नोटिस दिये जो शराब रखने परिवहन करने के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं है कहकर हस्ताक्षर किया। आरोपीगण के विरुद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपीगण को गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया।

आरोपीगण के विरूद्ध थाना चिल्हाटी में अपराध कमांक 21/ 2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपीगण को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सउनि बी०एल० साहू, आर0 811 बिसेलाल साहू आर 1343 आशिष मानिकपुरी योगदान सरहानीय है।

Advertisements

You cannot copy content of this page