back to top


प्रसिद्ध प्रज्ञा गिरी तीर्थ में मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, प्रदेश के अलावा अन्य राज्यो से भी पहुंचे लोग — आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित विश्व प्रसिद्ध प्रज्ञा गिरी तीर्थ में भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की गई तथा विश्व में शांति के लिए बौद्ध उपासकों द्वारा धम्म वंदना की गई, बुद्ध पूर्णिमा पर प्रज्ञा गिरी में बौद्ध वंदना के लिए कल शाम से ही लोग पहुंचने लगे थे,प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे,आपको बता दें कि डोंगरगढ़ स्थित प्रज्ञा गिरी बौद्ध धर्मावलंबीयो का प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र है,यहां भगवान बुद्ध की 30 फिट ऊंची प्रतिमा है,साल भर यहां भगवान बुद्ध के दर्शन के लिए यहां पहुंचते है,हर साल 6 फरवरी को यहां अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जाता है,जिसमे चीन ,जापान,दक्षिण कोरिया समेत कई देश के बौद्ध भिक्षु शामिल होते है।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page