back to top

राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मानव मंदिर होटल का किया गया औचक निरीक्षण…


राजनांदगांव 25 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ व सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

Advertisements

इसी कड़ी में एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा के मार्गदर्शन एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अमीय श्रीवास्तव के नेतृत्व में संयुक्त जांच टीम का गठन कर शहर के प्रतिष्ठित मानव मंदिर होटल में अचानक दबिश दी गई। जांच दल द्वारा संचालक को मौके पर भंडारित खाद्य सामग्री के उचित व्यवस्थापन के निर्देश दिए गए एवं नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आवश्यक नियमों का पालन करते हुए व्यवसाय करने कहा गया।

इस दौरान खाद्य अधिकारी श्री डोमेन्द्र ध्रुव द्वारा विक्रय हेतु भंडारित आलू बड़ा, कचौड़ी, बेसन, तेल अन्य खाद्य सामग्री का नमुना गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया। जांच रिपोर्ट आने पर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रतिष्ठान संचालन को आवश्यक सुधार हेतु नोटिस भी जारी किया गया है। संयुक्त जांच टीम में भूषण प्रताप, जितेन्द्र साहू, लक्ष्मी नारायण एवं पुलिस के जवान शामिल थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page