राजनांदगांव : समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा व संस्कार पर दे ध्यान : देवकुमारी साहू…

राजनांदगांव। ग्राम पार्रीकला एवं अचानकपुर भाटागांव में भक्त माता कर्मा जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भव्य कलश यात्रा निकाली गई।महाआरती की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पप्पू चंद्राकर ने की।


मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज है, संगठित होने के कारण यह समाज हर क्षेत्र में विकास और महत्वपूर्ण कार्य कर रही है चाहे वह कृषि का हो क्षेत्र हो य शिक्षा हो धार्मिक क्षेत्र या राजनीतिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अग्रसर हो रही है यह एकता संगठन का प्रतीक है।


श्रीमती साहू ने आगे कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और संस्कार पर जोर दिए,उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को विजय श्री दिलाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रही श्रीमती प्रतिमा पप्पू चंद्राकर ने संबोधित करते हुए भक्त माता कर्मा की जयकारे लगाते हुए सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया और उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा संपूर्ण क्षेत्रवासियों की जिंदगी मे सुख समृद्धि खुशहाली दे यही माता कर्मा से प्रार्थना करती हूं।