back to top

राजनांदगांव : एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक निर्माण हेतु महापौर ने अधिकारियों के साथ देखा स्थल…

राजनांदगांव 28 अपै्रल। संस्कारधानी राजनांदगांव मेें खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं एथलेटिक्स खिलाडियो को खेल मे सुविधा विस्तार के लिये राजनांदगांव शहर में एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक निर्माण हेतु महापौर श्री मधुसूदन यादव ने आज अधिकारियों के साथ ढाबा में नगर सेना आफिस के पीछे की शासकीय भूमि का निरीक्षण किया।

Advertisements


एथलेटिक्स खेल को बढावा देने एवं संस्कारधानी के खिलाडियो को प्रोत्साहित करने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पहल पर एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक निर्माण हेतु महापौर श्री यादव आज सुबह निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एथलेटिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला सचिव श्री रणविजय प्रताप सिंह सहित निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, पार्षद श्री रवि सिन्हा व सतीश साहू, पूर्व पार्षद श्री विजय राय तथा नगर निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ढाबा स्थित नगर सेना आफिस के पीछे शासकीय भूमि का निरीक्षण कर अधिकारियों से चर्चा किये।
महापौर श्री यादव ने बताया कि संस्कारधानी राजनांदगांव का नाम खेल गतिविधयों में देश व प्रदेश मंे शिखर पर रहा है, यहा के खिलाडी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखाये है।

इसी को ध्यान में रखकर विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में एस्टोट्रर्फ हाकी मैदान तथा स्टेडियम का जीर्णोद्धार कराया वही अब एथलेटिक्स खेल को बढावा देने एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक राजनांदगांव में निर्माण के लिये केन्द्र सरकार के खेलो इंडिया के तहत केन्द्रीय खेल मंत्री माननीय मनसुख मंडविया से चर्चा कर स्वीकृति दिलायी। उक्त ट्रेक निर्माण के लिये आज स्थल चयन हेतु ढाबा में नगर सेना आफिस के पीछे की शासकीय भूमि चयन हेतु अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक बन जाने से हमारे संस्कारधानी के एथलेटिक्स खिलाडी यहा खेल कर परिपक्व होकर प्रदेश एवं देश के प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर स्थान प्राप्त करेंगे।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक निर्माण के लिए लगभग 10 एकड भूमि की आवश्यकता होगी। स्थल चयन उपरांत शासन की स्वीकृति अनुसार प्रक्रिया कर तकनीकि अधिकारी एवं वास्तुविदो के साथ खिलाडियों के सुविधा एवं मापण्ड अनुसार ड्राईंग डिजाईन तैयार कर ट्रेक का निर्माण किया जायेगा।


एथलेटिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक निर्माण के लिये दिग्विजय स्टेडियम का चयन किया गया था, किन्तु स्टेडियम में विभिन्न खेल गतिविधियां संचालित होने के कारण अन्य स्थल चयन करना है, स्थल चयन हेतु आज महापौर महोदय एवं जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ ढाबा की शासकीय भूमि देखा जा रहा है। स्थल चयन उपरांत खेलो इंडिया के तहत मानदण्ड अनुसार एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक का निर्माण किया जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page