
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह में 20 जोड़ी का विवाह संपन्न **

*नव दंपतियों को अतिथियों ने उपहार भेंट किया**
राजनांदगांव। आज नगर पंचायत घुमका में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी शामिल हुए साथ में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे, श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल विधायक डोंगरगढ़, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव, जिला भाजपा अध्यक्ष कमल सिंह राजपूत, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जिला पंचायत सभापति किरण विनोद बारले, जिला पंचायत सभापति देवकुमारी साहू, जिला पंचायत सभापति शीला टाकेश सिन्हा आदि के अतिथि में हुआ।
सामाजिक बंधुओ ने एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा अतिथियों को गजमल पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत सम्मान किया।
मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन अरुण साव ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह दिन ऐतिहासिक दिन है ऐतिहासिक पल है घुमका नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।
आप सभी के आशीर्वाद से प्रदेश में विष्णु देव साय सरकार के नेतृत्व में विकास के सभी कार्य किए जा रहे हैं। श्री अरुण साव ने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने लोगों के चिंता को मिटा दिया है। हर गरीब के आवास बनाने का काम देश की यशस्वी प्रधानमंत्री जी कर रहे हैं। 14 लाख आवास देने का काम इस 15 महीने के कार्यकाल में कर चुके हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना 2 के सर्वे के काम चल रहा है।

दूसरे योजना आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को 5 लाख तक के मुफ्त में इलाज का काम देश के प्रधानमंत्री जी कर रहे हैं और तीसरा काम प्रदेश के मुख्यमंत्री जी कर रहे हैं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 50 लाख दे रहे हैं। और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने माताओ, बहनो के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत 1000 खाते मे दे रही है। जहां माताओ की सम्मान होती है वहा सुख समृद्धि और शांति आती है यही विष्णु देव साय सरकार कर रही है।
राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे ने संबोधित करते हुए सभी नव दंपतियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने नव दंपतियों को उपहार भेंट किया और बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया









































