राजनांदगांव : बौद्ध पूर्णिमा पर भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति अनावरण व जंयती कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव…

बौद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति अनावरण व जंयती कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव

छुरिया:- बौद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम जरहामहाका में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जंयती कार्यक्रम व डा भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति अनवरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की साथ ही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर जी का जीवन हम सभी को यह सिखाता है कि शिक्षा और संगठन शक्ति का उपयोग कर कोई भी व्यक्ति समाज की दिशा बदल सकता है। उनके विचार आज हमारे युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है।

उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं।मोदी जी की सरकार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की विरासत को संजो कर दिया उचित सम्मान दिया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर की ऐतिहासिक भूमिका रही है। वह भारत की संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष थे और उन्होंने एक ऐसा संविधान तैयार किया, जिसमें सभी नागरिकों को समान अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता, शिक्षा और अवसरों की समानता सुनिश्चित की गई।

उन्होंने दलितों, महिलाओं और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने के लिए विशेष प्रावधान किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव, मन्नूलाल कंवर (संरपच), अरूण कुमार उपसंपच, पुनऊ साकरे अध्यक्ष बौद्ध समाज,दुरदेशी राम साकरे, पुनाराम साकरे, घनश्याम साकरे, प्रवण टेमरे, हरीराम टेमरे,धनेश टेमरे, कुलेश्वर साकरे, किर्तन साकरे, किरण बाई, हेमलता मंडावी, महेश्वरी चंदेल, पुनिया बाई,निर्मला मंडावी सहित समाज के पदाधिकारीगण व ग्रामवासी उपस्थित थे।