back to top

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…

राजनांदगांव 15 मई 2025। डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत तहसील छुरिया, राजनांदगांव, डोंगरगांव व डोंगरगढ़ के आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत छुरिया तहसील में नाला में डूबने से एक भैसा मृत होने पर 32 हजार रूपए, चूल्हा के अग्नि से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, अग्नि से एक मकान, कपड़ा एवं बर्तन आंशिक क्षति होने पर 6500 रूपए, अग्नि से एक मकान आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रूपए, 

अग्नि से 7 मकान, कपड़ा एवं बर्तन क्षति होने पर 8 लाख 57 हजार 500 रूपए, कुएं में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए व राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 2 मकान आंशिक क्षति होने पर 8 हजार रूपए, अतिवृष्टि से एक पशुकोठा आंशिक क्षति होने पर 3 हजार रूपए, कुएं में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए और डोंगरगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 10 मकान आंशिक क्षति होने पर 4 लाख रूपए, 

अतिवृष्टि से पशुकोटा आंशिक क्षति होने पर 3 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 3 मकान पूर्ण क्षति होने पर 3 लाख 60 हजार रूपए, अग्नि से मकान पूर्ण क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए तथा अतिवृष्टि से 40 मकान आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 60 हजार रूपए, कुएं में डूबने से एक जन हानि होने पर 4 लाख रूपए, नाला में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति आपदा प्रभावितों एवं उनके परिजनों को हुई है। 
Advertisements

You cannot copy content of this page