back to top

राजनांदगांव: पुरानी रंजिश को लेकर हत्या के नियत से चाकू से किया वार, आरोपी को 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार…

  • सोमनी पुलिस की बडी कार्यवाही।
  • पुरानी रंजिश को लेकर हत्या के नियत से चाकू से किया था वार।
  • आरोपी को सोमनी पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।
    प्रार्थी थकेश कुमार मंडावी पिता ज्ञान सिंग मंडावी उम्र 36 वर्ष साकिन ग्राम मनगटा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.05.2025 को रात्रि करीबन 11.00 बजे घर से बाहर (शौच) के लिए गांव के पैठू तालाब गया था शौच से वापस आकर पैठू तालाब के पचरी उपर बैठा था तभी रात्रि करीबन 11.30 बजे गांव के स्कूल चौक के पास रहने वाला विजय निर्मलकर आया और मेरी पत्नी से बात करते हो कहते हुए पुरानी रंजिश को लेकर मा बहन की अश्लील गाली गलौज कर आज तुझे नही छोडुंगा जान से मार दूंगा कहते हुए हत्या करने की नियत से अपने पास रखे धारधार चाकू से प्रार्थी थकेश कुमार के गले में 02 बार प्राण घातक हमला किया है कि रिपोर्ट पर थाना सोमनी में अपराध क्रमांक 99/2025 धारा-296, 109 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

  • प्रकरण गंभीर प्रवृत्ति का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस की टीम गठित कर हत्या करने के नियत से प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी विजय निर्मलकर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने मेमोरेण्डम कथन में जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से घटना स्थल में प्रयुक्त धारधार चाकू को समक्ष गवाहन के जप्त कर आरोपी को आज दिनांक 18.05.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

  • उक्त कार्यवाही में थाना सोमनी प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन, उपनिरीक्षक विजय लाल साहू एवं आरक्षक 1135 दिनेश वर्मा, 1579 लीलाराम साहू, 13 ‘मनीष तिवारी, 1138 कालिचरण देशमुख व समस्त थाना सोमनी स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।
    नाम आरोपीः- 01. विजय निर्मलकर पिता धनुष निर्मलकर उम्र 39 वर्ष साकिन ग्राम मनगटा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ.ग.।
Advertisements

You cannot copy content of this page