back to top

राजनांदगांव: पोला पर्व पर चिखली में सजी परंपरा, बैल दौड़ महोत्सव में दिखा उत्साह…

राजनांदगांव। पोला पर्व के अवसर पर चिखली के चांदनी चौक में पारंपरिक बैल दौड़ एवं दही हांडी महोत्सव का आयोजन किया गया। बैल दौड़ को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी पहुंचे।

Advertisements

कार्यक्रम का आयोजन बैल दौड़ एवं दही हांडी महोत्सव समिति, चांदनी चौक चिखली द्वारा किया गया। महोत्सव के दौरान बैल दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बैल दौड़ प्रतियोगिता में पार्षद शिव वर्मा द्वारा प्रथम पुरस्कार 3100 रुपए चौखड़िया पारा को प्रदान किया गया। वहीं विनायक पब्लिस स्कूल द्वारा द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपए भी चौखड़िया पारा को मिला। तृतीय पुरस्कार मां परमेश्वरी ज्वेलर्स द्वारा 1500 रुपए चिखली के प्रतिभागियों को प्रदान किया गया, जबकि अन्य श्रेणी में प्रशांत ड्रायफ्रूट्स प्रोडक्ट द्वारा 700 रुपए का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा उमा ज्वेलर्स की ओर से बेस्ट सजावट के लिए भी पुरस्कार प्रदान किया गया।

आयोजन समिति ने बताया कि पोला पर्व केवल कृषि और पशुधन से जुड़ा पर्व ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा और ग्रामीण संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। बैल दौड़ जैसे पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

महोत्सव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही। आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में चिखली पुलिस चौकी की सुरक्षा व्यवस्था की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page