back to top

राजनांदगांव: मोहल्ले में विवाद और अशांति फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल…

राजनांदगांव। मोहल्ले में विवाद कर अशांति उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्व के खिलाफ बसंतपुर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नरेश रजक (53), निवासी दुर्गा चौक, बासपाई पारा, थाना बसंतपुर के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

Advertisements


पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर 2026 को प्रार्थी रत्नेश राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नरेश रजक ने बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट की और बांस के डंडे से चोट पहुंचाते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 415/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस में अपराध दर्ज किया गया था।


विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर छोड़ा था। पुलिस के अनुसार जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी द्वारा पुनः मोहल्ले में विवाद एवं अशांति उत्पन्न करने की सूचना मिली।

इसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170, 126, 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत इस्तगासा तैयार कर आरोपी को एसडीएम न्यायालय में पेश किया।


एसडीएम न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजीव चन्द्रा, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक जामिन्द्र वर्मा एवं फागु साहू की भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page