back to top

राजनांदगांव : धुम्रपान एवं नशापान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति किया जाएगा जागरूक…

अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस 31 मई को
– धुम्रपान एवं नशापान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति किया जाएगा जागरूक
राजनांदगांव 22 मई 2025। अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस पर 31 मई 2025 को धुम्रपान एवं नशापान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तम्बाकू या तम्बाकूयुक्त निर्मित विभिन्न उत्पादों के सेवन से सभी वर्गों में गंभीर व्याधियां होती है, जो सभी के लिए चिंता का विषय है।

जनसामान्य में धुम्रपान और तम्बाकू सेवन करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण लाने एवं इसके विरूद्ध व्यापक जन चेतना विकसित करने हेतु जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, विभागों एवं अन्य संस्थान के सहयोग से नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित करने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page