back to top

राजनांदगांव : साउथ अफ्रिका की मैराथन में कांस्य जीतने वाले उमेश का चिखली स्कूल में सम्मान…

राजनांदगांव । साउथ अफ्रिका की कॉमरेड अल्ट्रा मैराथन में कांस्य पदक जीतने वाले उमेश काकिरवार का रुद्राक्षम वेलफेयर सोसायटी ने स्वागत और सम्मान किया। अंतर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं कोच मृणाल चौबे एवं उनके नेतृत्व में चिखली स्कूल मैदान में हॉकी का प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों ने उमेश का सम्मान किया। उमेश ने मैराथन का अनुभव बच्चों के साथ साझा किया।

उन्होंने बच्चों को स्वस्थ्य और फिट रहने रनिंग करने मोटिवेशनल स्पीच दिया और खानपान की जानकारी दी। मृणाल चौबे ने कहा कि उमेश काकिरवार पटरी पार क्षेत्र शांतिनगर के रहने वाले है उन्होंने मैराथन में इतिहास रच कर देश का मान बढ़ाया जिसके चलते उनका सम्मान किया गया। इस दौरान हॉकी की ट्रेनिंग लेने वाले खिलाड़ियों के अलावा बड़ी संख्या में उनके पालक एवं वार्डवासी मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page