
थाना सोमनी पुलिस की त्वरित कार्यवाही।
साथ में काम करने वाले साथी की हत्या करने वाले आरोपी को किया गया गिरफतार।
गलत तरीके से तार बांधने की बात पर डांटने को लेकर दिया गया घटना को अंजाम

राजनांदगांव। मृतक चंदन कुमार एवं आरोपी भीष्मदेब दोने पष्चिम बंगाल के निवासी है जो निर्माणाधीन कल्याणी इस्पात कंपनी लिमिटेड कोपेडीह में लोहा सरिया सेंट्रींग तार बांधने का काम करते है दिनांक 15.06.2025 को आरोपी गलत तरीके से सेंट्रींग तार बांध रहा था, तब मृतक आरोपी को फटकार लगाकर सही तरीके से तार बांधने के लिए बोला तो दोनो के मध्य इस बात को लेकर वाद विवाद हुआ था, शाम को मृतक व आरोपी अलग अलग अंजोरा शराब भटठी जाकर ष्षराब पीये आरोपी शराब पीकर पहले अपने क्वाटर में आया गया था
रात्रि करीबन 08ः30 बजे मृतक भी अपने क्वाटर में जाने के लिए आरोपी के क्वाटर के सामने से जा रहा था जिसे देख कर आरोपी दोपहर में हुई विवाद के रंजिष से क्वाटर के सामने पडे लकडी के बाटम (बत्ता) से हत्या करने की नियत से मृतक के सिर, हाथ, पसली में मारपीट कर गंभीर चोट पहूचाया गया था, जिसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग लेकर गये थे जिसका ईलाज के दौरान मृतक चंदन की मृत्यु हुई है
जिस पर थाना सोमनी में अपराध क्रमांक 135/2025 धारा 103 बी0एन0एस0 कायम कर विवेचना में लिया गया। मामला गंभीर प्रकृति का होने से मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया बाद श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहूल देव शर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व के थाना सोमनी पुलिस की टीम आरोपी पता तलाष हेतु गठित कर आरोपी भीष्मदेब सिंघा जो दीगर राज्य पष्चिम बंगाल का है
भागने के फिराक में था जिसे मुखबीर सूचना पर से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो मृतक चंदन कुमार को दिनांक 15.06.2025 को सही तरीके से सेंट्रींग तार बांधने के लिए डांटने फटकारने की बात को लेकर रंजिष रखते हुए हत्या करना बताया आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी भीष्मदेब सिंघा पिता हराधन सिंघा उम्र 35 साल निवासी दक्षिण काषिम नगर थाना महिंसातल जिला पूर्बा मदनीपुर पष्चिम बंगाल हाल पता – कल्याणी इस्पात कंपनी कोपेडीह का क्वाटर थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेष कर ज्युडिषियल रिमाण्ड में लिया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सोमनी उनि प्रमोद श्रीवास्तव, उनि जलालुददीन खान, प्र0आर0 डूलेष्वर साहू , आर. सहबाज सिद्धिकी, गुलाब चंद्राकर एवं पुलिस स्टाफ सोमनी का महत्वपूर्ण योगदान एवं सराहनीय भूमिका रहा हैं ।









































