राजनांदगांव : वार्ड नं.45 में रोड और नाली निर्माण के लिए महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 24 जून। वार्ड विकास की कडी में अधोसंरचना मद अंतर्गत 15 लाख रूपये की लागत से वार्ड नं. 45 के गणपति विहार में सीमेंट कांक्रिटींग रोड व डीएफओ बंगला के पास नाली निर्माण तथा जीवन बी कालोनी में लगभग 7 लाख रूपये की लागत से सीमेंट कांक्रिटींग रोड निर्माण के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव ने लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा व स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा, वार्ड पार्षद श्री दुरेन्द्र साहू,पार्षद श्री रवि सिन्हा व श्री सतीश साहू, पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा व श्री विजय राय की उपस्थिति में श्रीफल फोडकर गैती चलाकर भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के पूर्व वार्ड के लोकेश्वरी वर्मा, सुनीता साहू, सोनम राजपूत, सुबोध अग्रहरि, भोला पोद्दार, अरूण राव, प्रमोद साहू, गोवर्धन वर्मा, राहूल सिंग ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

Advertisements


भूमिपूजन अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि विधायक डॉ. रमन सिंह तथा सांसद श्री संतोष पाण्डे की अनुशंसा तथा शासन स्वीकृति अनुसार वार्डो में विकास कार्य कराए जा रहे है। इसी कडी में आज वार्ड नं. 45 में रोड एवं नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही सामुदायिक भवन निर्माण के लिए इसी वार्ड मेे भूमिपूजन किया गया था। इस प्रकार पार्षद एवं वार्डवासियों की मांग पर वार्ड में विकास कार्य कराए जा रहे है। उक्त कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ होगा, ताकि वार्डवासियो को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे सहित वार्डवासी उपस्थित थे।