
राजनांदगांव , महिला कौशल उध्दमिता और आत्म निर्भरता को बढावा देने के उद्देश्य से राजनांदगांव शहर की खण्डेलवाल महिला मंडल व्दारा दो दिवसीय पहचान एग्जिबिशन का आयोजन किया गया गया । इस पहचान एग्जिबिशन मे छग की हि नही अपितु अन्य राज्य गुजरात महराष्ट्र मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश तमिलनाडू की महिलाओ ने अपने स्व निर्मित स्वदेशी वस्तुओ का प्रदर्शन सह विक्रय के लिए 50 से अधिक स्टाल लगाये गए है ।

इस आयोजन से न केवल महिला उध्दमिताओ को अपने उत्पादो के लिए बाजार मुहैय्या हो रहा है बल्कि पारम्परिक कला संस्कृति और स्वाद को बढावा मिल रहा है ।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रेलवे सुरक्षा बल की इंस्पेक्टर श्री मति तरुणा साहू ने कहा कि महिलाए अपने घर की चार दीवारी से निकल कर आत्म निर्भर हो रही है जो कि प्रेरणा दायक है ।
इस अवसर पर खण्डेलवाल महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्री मति अंजू खण्डेलवाल ने बताया कि महिलाओ की अपने हुनर को लोगो तक पहुचाने और आत्म निर्भरता के लिए प्रेरित करने के लिए दो दिवसीय पहचान एग्जिबिशन का आयोजन किया गया है । इस एग्जिबिशन मे महिलाए अपने स्व निर्मित उत्पाद को प्रदर्शित किया है ।









































