राजनांदगांव:शिक्षक बनने की तमन्ना पाले युवा बेरोजगारों ने दिलाई प्री-डी.एल.एड. परीक्षा…

प्री-डी.एल.एड. परीक्षा राजनांदगांव में शांतिपूर्ण सम्पन्न

Advertisements

राजनांदगांव, 20 जुलाई 2025: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित प्री-डी.एल.एड. परीक्षा रविवार 20 जुलाई को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। परीक्षा में जिलेभर के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

राजनांदगांव जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की निगरानी में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी, सीसीटीवी कैमरे तथा उड़नदस्ते तैनात किए गए थे ताकि परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहे।

केंद्रा अध्यक्ष डॉ कैलाश कुमार देवांगन ने बताया कि प्री-डी.एल.एड. परीक्षा शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें कुल परीक्षार्थी 1084 थे जिसमें कुल 976 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में प्री बी एड का परीक्षा होना है जिसमें कुल परीक्षार्थी 764 हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है और उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रूप से संग्रहित कर आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा गया है।

प्री-डी.एल.एड. की परीक्षा दिलाने आए अभ्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा बहुत अच्छा बना पूछे गए प्रश्न पाठ्यक्रम से आया था। परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, और बैठने की उचित व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया। कुछ परीक्षार्थियों ने यह भी सुझाव दिया कि यदि प्रश्नपत्र हल करने के लिए थोड़ा और समय मिलता, तो वे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।

परीक्षार्थियों ने संतोषजनक परीक्षा अनुभव साझा करते हुए भविष्य में शिक्षक बनने की दिशा में आशा जताई।

उम्मीद है कि प्री-डी.एल.एड. के परिणाम आगामी कुछ सप्ताहों में घोषित किए जाएंगे।