
राजनांदगांव. लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगाकठेरा में 12वीं कक्षा की छात्रा 17 वर्षीय गोदावरी पिता भुवाल साहू ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों का अभी तक बयान नहीं हो पाया है।
Advertisements

लालबाग थाने के अनुसार गोदावरी शुक्रवार सुबह स्कूल गई हुई थी, लेकिन लंच के बाद वह स्कूल नहीं गई। शाम को देर से घर लौटी तो घर वालों ने पूछताछ की और नाराजगी जताई। शनिवार सुबह शव चुन्नी के सहारे म्यांर में लटके हुए मिला।









































